एनडीए और आईआईटी दोनों परीक्षाओं में सफलता हासिल कर दिव्यांश ने बढ़ाया कर्नलगंज का मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा/कर्नलगंज। कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम कचनापुर के लिए गर्व और सम्मान का क्षण उस समय सामने आया, जब गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं मां वाराही न्यूज़ के संपादक सुभाष सिंह के पुत्र दिव्यांश प्रताप सिंह ने एक साथ देश की दो प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) तथा आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

 

दिव्यांश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा देने के अपने सपने को नई उड़ान दी है, वहीं आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता का भी परिचय दिया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की दो कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में एक साथ सफलता अर्जित करना उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिव्यांश प्रताप सिंह की यह दोहरी सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें