बहराइच। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एक बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट) संचालक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुराग सिंह पर आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनके पास मौजूद 85 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बरगदहा चिलबिला गांव निवासी अनुराग सिंह एटीएम से 85 हजार रुपये निकालकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अनुराग सिंह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज






