रायबरेली : चन्दापुर थाना क्षेत्र के पूरे चिरेन्धा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देर रात जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे बृजेश, रामकेश, चंद देवी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज







