दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। थाना कटरा बाजार पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना कटरा बाजार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 128/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित चल रहे आरोपियों को शनिवार को ग्राम टेढ़ीपुर बनगांव पाण्डेय चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजकुमार गौतम उर्फ चंचल (21 वर्ष), दयाराम गौतम उर्फ ननके (51 वर्ष) तथा कलावती (48 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सिटकहवा बनगांव के निवासी हैं।

पुलिस टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक मुकेश मणि त्रिपाठी ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें