

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया गया है। पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद 89 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित की गई, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सूची जारी होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
बताया गया कि बीते दिनों पर्यवेक्षक के रूप में नीलिमा कटियार जिले में पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों और संभावित पदाधिकारियों को लेकर जानकारी ली थी, जिसके बाद यह सूची अंतिम रूप से जारी की गई।
जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यसमिति में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए हैं।
जिला उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन प्रसाद तिवारी, प्रमोद आर्य चंचल, हरीश शुक्ला, वंदना गुप्ता, संदीप सिंह, नीरज मौर्या, विशाल अग्रवाल व जनार्दन प्रसाद वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी और रणजीत बाबा कश्यप को जिला महामंत्री बनाया गया है।
इसी क्रम में अजय सिंह पिंटू, रीता सिंह, विष्णु प्रताप पांडेय, दीपक गुप्ता, शिवदास कनौजिया, जीतेंद्र पांडेय, लक्ष्मी चंदानी और उमेश शुक्ल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। त्रियुगी नारायण शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष, विनय शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, विवेकमणि श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी तथा अभिषेक दत्त त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त संदीप कुमार को जिला कार्यालय मंत्री और अतुल श्रीवास्तव को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यसमिति में कुल 62 सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
नई कार्यसमिति के गठन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज





