

अयोध्या। भारत सरकार की डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन (DCID) योजना के अंतर्गत आयोजित मीडिया भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजस्थान से आए पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या का दौरा किया। यह भ्रमण पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) जयपुर के सहायक निदेशक अमित कनौजिया के नेतृत्व में तथा पीआईबी लखनऊ के समन्वय से संपन्न हुआ।
भ्रमण के दौरान पत्रकारों ने अयोध्या में तेजी से चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने आधारभूत संरचना के विस्तार, सड़कों के चौड़ीकरण, शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं में हुए सुधारों को नजदीक से देखा। इस दौरान यह भी समझा गया कि किस प्रकार अयोध्या को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि विकास कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह मीडिया भ्रमण कार्यक्रम DCID योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी को व्यापक स्तर पर आम जनता तक पहुंचाना है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज





