


वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने किया अवलोकन

गोंडा।वेंकटाचार्य क्लब में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, गोंडा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री तथा अन्य घरेलू उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने।
कार्यक्रम के दौरान मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती गरिमा भूषण, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों की जानकारी प्राप्त की और उनके प्रयासों की सराहना की।
अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने परिश्रम और कौशल से न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। इस प्रकार की प्रदर्शनी से महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिलता है और उनके कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम में मिशन से जुड़े अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज





