नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का सम्मान समारोह सम्पन्न, नीरज बोरा व इंदु बोरा रहे मुख्य अतिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज/गोंडा।नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक तथा जनसेवा से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज बोरा तथा उनकी धर्मपत्नी समाज सेविका श्रीमती इंदु बोरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन गोंडा जनपद के जिला अध्यक्ष सुनील पुरी जी महाराज और कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद गिरी उर्फ पिंटू बाबा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जनपद से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गोंडा जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देखते हुए अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय ने जिला अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

कार्यक्रम में जनपद से आई महिला कार्यकर्ताओं में महिला जिला अध्यक्षा सुमित्रा प्रजापति, सुमन शर्मा, गुड्डा गोस्वामी, सीता रानी, शुभी, रजनी, चमेली, रिंकी, बीना देवी और रूबी प्रजापति सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं पुरुष कार्यकर्ताओं में वाल्मीक जी महाराज (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अखलेश सिंह (विधानसभा अध्यक्ष), अनिल तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), सतीश पांडे, दिनेश शुक्ला और विवेक मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक गुप्ता और शुभ द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मंच से आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनहित के कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और उत्साह के माहौल में हुआ।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें