

गोण्डा, 11 दिसंबर 2025।भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2025 कर दी है। पहले यह समय-सीमा 15 नवंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे अब श्रमिकों की सुविधा को देखते हुए आगे बढ़ाया गया है।
बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि ऐसे सभी श्रमिक, जिन्होंने पिछले 4 वर्षों या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें इस नई अंतिम तिथि तक नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा न करने पर उनका नाम निष्क्रिय सूची (Inactive List) में डाल दिया जाएगा।
इस निर्णय से लाखों निर्माण श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे समय पर नवीनीकरण कराकर अपनी श्रमिक सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करें।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज






