सड़क पर फिसली बाइक, पानी में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज। तहसील कर्नलगंज क्षेत्र में रविवार को पानी में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा निवासी राघव शुक्ला (28) पुत्र अज्ञात रविवार को मोटरसाइकिल से कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बसालतपुर मन्नी पुरवा निवासी अपने रिश्तेदार रामदेव दीक्षित के यहां जा रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मचारी चौराहा पिपरी रावत के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल गई। हादसे में राघव का सिर पानी में चला गया और वह पानी में डूब गए।

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दौड़कर राघव को पानी से बाहर निकाला। उनकी पहचान होने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उनके रिश्तेदारों को दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राघव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्नलगंज लेकर पहुंचे।

हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद राघव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें