


गोण्डा, 2 सितंबर। बुधवार को शाम 4 बजे प्राप्त जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 106.040 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 0.03 मीटर नीचे है। यहां नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है। एल्गिन ब्रिज पर उच्चतम बाढ़ स्तर 107.616 मीटर निर्धारित है।
अयोध्या में नदी का जलस्तर 92.730 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के बराबर है। यहां जलस्तर बढ़ने का रुझान बना हुआ है। अयोध्या में उच्चतम बाढ़ स्तर 94.010 मीटर है।
रिपोर्ट के अनुसार कुल 3,18,494 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है और इसका रुझान बढ़ रहा है। इसमें गिरिजा बैराज से 1,64,038 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,46,172 क्यूसेक तथा सरयू बैराज से 8,284 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






