बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची SDRF और आपदा टीम, ग्रामीणों से जाना हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 2 सितंबर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF, राजस्व आपदा टीम और जिला आपदा विशेषज्ञ की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने ऐलीपरसौली, बाबूपुरवा, गोड़ियन पुरवा समेत प्रभावित गांवों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जलभराव, आवागमन, सुरक्षित आवास, पेयजल, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ टीम ने मौके की स्थिति से संबंधित आवश्यक जानकारी भी जुटाई।

SDRF टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान सतर्क रहने और आपात स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

राजस्व आपदा टीम और जिला आपदा विशेषज्ञ ने ग्रामीणों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से बाढ़ के पानी में न जाएं तथा बच्चों और बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा का ध्यान रखें।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कठिन परिस्थिति में जिला प्रशासन ग्रामीणों के साथ खड़ा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों एवं आपदा टीमों को अलर्ट रखा गया है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें