


महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर रोड स्थित पहरावां के पास नईया पुल इन दिनों युवाओं के लिए मौज-मस्ती का अड्डा बनता जा रहा है। तेज बहाव और गहरे पानी के बावजूद कई युवक पुल से छलांग लगाकर नहाते नजर आ रहे हैं। युवाओं की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी पानी में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद नईया पुल के आसपास युवाओं का इस तरह जान जोखिम में डालकर नहाना चिंता का विषय बना हुआ है। पुल से छलांग लगाने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने से गंभीर चोट लगने अथवा डूबने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि नईया पुल के पास निगरानी बढ़ाई जाए और पुल से छलांग लगाकर नहाने वाले युवाओं को रोका जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
सवाल यह है कि यदि किसी दिन यहां कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? हादसा होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते युवाओं को रोकने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की जरूरत है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








