सोनारी चौराहे पर खुलेआम गांजे की बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है, वहीं बहराइच जनपद के कैसरगंज थाना क्षेत्र में खुलेआम गांजे की बिक्री का कथित मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कैसरगंज थाना क्षेत्र के सोनारी चौराहे पर दिनदहाड़े कथित रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौराहे जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह खुलेआम मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है, तो यह चिंता का विषय है। इससे युवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कैसरगंज पुलिस मामले की जांच करती है या नहीं और कथित अवैध गांजा बिक्री के मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें