लगातार बारिश के चलते गोण्डा में स्कूलों में बच्चों का अवकाश घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। जनपद में बुधवार सुबह से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर भी लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि लगातार बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा।

हालांकि, अवकाश केवल बच्चों के लिए घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपने शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें