संविधान दिवस पर विद्यालयों में होगा ‘संविधान संवाद’, 26 नवंबर को गूंजेगा ‘एक स्वर-एक संविधान’ का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

**गोण्डा।** संविधान दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर को जनपद में संवैधानिक साक्षरता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों में संचालित लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से ‘संविधान संवाद’, संवैधानिक साक्षरता अभियान और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम ‘एक स्वर-एक संविधान’ के तहत प्रातः 9 बजे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, गोण्डा में आयोजित होगा। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण भी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और संवैधानिक व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ‘संविधान संवाद’ के जरिए विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आयोजकों का उद्देश्य नई पीढ़ी में संवैधानिक समझ विकसित करना और उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के संवैधानिक ज्ञान को भी परखाजाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें