शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी से किया इनकार; दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज (रायबरेली)।शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना सिंह और हीरालाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, मुन्ना सिंह पिछले करीब एक वर्ष से युवती के संपर्क में था। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवती ने आरोपी से मुलाकात कर शादी के लिए कहा, लेकिन उसने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत में आरोपी पर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुन्ना सिंह और हीरालाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें