बछरावां में राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का भव्य स्वागत, सनातन और राष्ट्र की एकजुटता का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली जनपद के बछरावां विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का भव्य स्वागत किया गया। वह प्रतापगढ़ के कुंडा जाते समय बछरावां पहुंचे थे। बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट स्थित नेहा सिंह आनंद के आवास पर राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुबह से ही नेहा सिंह आनंद के आवास पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। जैसे ही पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का काफिला वहां पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नेहा सिंह आनंद के आग्रह पर वह उनके आवास पर रुके और जलपान किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय भी प्राप्त किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रत्येक सनातनी को चाहे वह कहीं भी रहे, हमेशा सनातन की बात करनी चाहिए। सनातन मजबूत रहेगा तो राष्ट्र और संस्कृति भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि सभी सनातनी बंधुओं को छोटे-छोटे स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होना चाहिए। राष्ट्र की मजबूती और सुरक्षा ही हम सभी की मजबूती और सुरक्षा है।

इस अवसर पर दिनेश सिंह, श्रीधर मिश्रा, अंशु वाल्मीकि, वीरेंद्र त्रिवेदी, अनुज अवस्थी, संतोष वर्मा, मनीष गुप्ता, दीपक सिंह, देशराज पटेल, राजीव चौधरी, विजय सिंह, गिरिजेश सिंह, गगनदीप, मोनू मिश्रा, अवधराम वर्मा, हरिओम चतुर्वेदी, प्रमोद वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें