जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड जारी, 28 अक्टूबर से डाउनलोड की सुविधा शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजीकृत अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड

 

गोण्डा, 30 अक्टूबर 2026।

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर विद्यालय के प्राचार्यों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्राचार्य अपने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र एवं पंजीकरण प्रपत्रों को आवश्यकतानुसार एक साथ बल्क में पीडीएफ और एक्सेल प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कराने में सहयोग देने और परीक्षा से जुड़ी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

**इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड**

 

कक्षा छह की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक:

https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card

 

आधिकारिक वेबसाइट: https://navodaya.gov.in/

 

अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा उसमें दिए गए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का सावधा

नीपूर्वक पालन करें।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें