एमडीबीएस इंटर कॉलेज बेलसर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेलसर, गोण्डा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, शाखा इकाई बेलसर के तत्वावधान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूजा सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह रहे।

गोष्ठी में नई शिक्षा नीति, छात्र-केंद्रित शिक्षण, अनुशासन तथा संस्कारयुक्त शिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए छात्र, शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण और उत्कृष्ट परिणामों की सराहना की।

जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया। जिला मंत्री सहदेव सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं आकांक्षा सिंह, कशिश गुप्ता, लव-कुश, लक्ष्मी, सुहानी मौर्य सहित अन्य प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सेवानिवृत्त मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षक अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि को अभिनंदन पत्र भी भेंट किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा शाखा मंत्री डॉ. पदमनाथ पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता मजहरूल हक अंसारी ने किया। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू सिंह’, पवन गोंडवी और जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवानंद नंदू, राजेंद्र प्रताप सिंह, फतेह बहादुर सिंह, राम गणेश तिवारी, लियाकत अली, रमेश मिश्रा, राजेश सिंह, डॉ. पवन प्रताप सिंह, रामभरोस गुप्त, मोहम्मद हनीफ, शैलेंद्र सिंह, चित्तू सिंह, राम नवल उपाध्याय, रामदास गुप्त, पवन कुमार सिंह, रामचंद्र चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें