


कर्नलगंज (गोण्डा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्नलगंज स्थित जेपी ओपी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता की गई। विद्यालय के प्रबंधक वी.के. श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार ने दीपक जलाकर सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान अभियान के प्रति विद्यालय परिवार ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।





