


गोण्डा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर 2026 को जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, समुदायों और क्षेत्रों के लोगों को एक साझा संकल्प के साथ जोड़ना है।
अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों, पत्रकारों, सोशल मीडिया क्रिएटर्स सहित आमजन से 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया गया है।
अभियान में सहभागी लोग दीया जलाते हुए अपनी फोटो या वीडियो Facebook, Instagram, X, YouTube, WhatsApp, Telegram आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकेंगे। पोस्ट के साथ #आशीर्वाद_का_दीया हैशटैग का प्रयोग करने की अपील की गई है।
अभियान से जुड़े निर्देशों में कहा गया है कि ‘आशीर्वाद का दीया’ किसी एक वर्ग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनपद के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सामूहिक संकल्प का अभियान है। अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर इसे व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने की अपील की गई है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








