


रायबरेली, 13 सितंबर। अपना दल (एस) जनपद रायबरेली की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मान सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक लालचंद कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन पटेल, राजन पटेल, जिला महासचिव विजय चौधरी, किसान मंच जिलाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष अरुण पटेल, सलोन के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सियाराम पटेल, महिला मंच की विधानसभा अध्यक्ष विमला रावत एवं रेखा पटेल, जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल आरके कनौजिया, युवा मंच जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित दिलीप पटेल, गुलाब पटेल, राजेंद्र मोदनवाल, सचिन, जोगा पासी बादशाह एवं विधान पटेल समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मान सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








