हिन्दी दिवस पर सजी काव्य संध्या, साहित्यकारों व समाजसेवियों को मिला सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। हिन्दी काव्य कलश मंच महराजगंज के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणापाणि की वंदना से हुई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम/संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात साहू एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डॉ. राकेश ऋषभ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। युवा कवयित्री आदित्या मिश्रा, आर.के. पाल तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुकेश श्रीवास्तव को ‘काव्य कलश पुरस्कार-2026’ प्रदान किया गया। वहीं डॉ. राकेश ऋषभ को ‘अबोध स्मृति सम्मान’, राज किशोर सिंह को ‘मानस आश्रित स्मृति सम्मान’ तथा पूर्व शिक्षक शीतला प्रसाद को ‘अखिलेश स्मृति सम्मान’ से नवाजा गया।समाजसेवा के क्षेत्र में अपने जीवनकाल में देहदान का संकल्प लेकर मिसाल पेश करने वाले दिनेश कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह चौहान, विनय त्रिवेदी एवं अमर सिंह राठौर को ‘महर्षि दधीचि सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

इसके बाद आयोजित काव्य संध्या में राजकिशोर सिंह ‘किशोर’, सुकृत कनौजिया, रोहित विश्वकर्मा, कुमार मयंक, संतोष शुक्ला, मुकेश पाण्डेय, पूर्ति निरीक्षक, आदित्या मिश्रा एवं आदित्य मौर्य सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा और हिन्दी दिवस के आयोजन में साहित्यिक रंग भर दिया।समारोह के समापन पर संस्था के संस्थापक राकेश जी ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं रचनाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नीरज पांडे ने किया।

इस अवसर पर विनोद अवस्थी, केसर बक्स सिंह, मधुकर सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक राम विपत, लाल दास, विश्राम सिंह यादव, प्रदीप चौरसिया, रणविजय सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, पवन साहू, प्रेमनाथ निर्मल, एसडीकांत सूरज, कृष्णानंद द्विवेदी, प्रवीण त्रिपाठी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान, कोटेदार और बड़ी संख्या में हिन्दी प्रेमी मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें