


महराजगंज, रायबरेली।महराजगंज तहसील क्षेत्र के टूक गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक राम किशोर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। भैंस की अचानक मौत से परिवार में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को राम किशोर की भैंस को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इसके करीब दो घंटे बाद भैंस की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ ही देर में भैंस की मौत हो गई।
पशुपालक राम किशोर का कहना है कि भैंस की मौत जहरीले जंतु के काटने के कारण हुई है। घटना के बाद परिवार को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने भी घटना पर चिंता जताते हुए पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को जहरीले जंतुओं से सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतें और ऐसी स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।









