बाढ़ प्रभावित परिवारों को दोबारा बांटी गई राहत किट, विधायक ने पहुंचाई मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 06 सितम्बर 2026। तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली एवं आसपास के गांवों में प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए उन्हें दोबारा राहत किट वितरित की गई।राहत सामग्री का वितरण तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय, उपजिलाधिकारी तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह, तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय और ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। राहत किट मिलने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की विषम परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को मौके पर ग्रामीणों की आवश्यकताओं का आकलन कर तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ प्रभावित गांवों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।प्रशासन के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दोबारा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान सावधानी बरतने, जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें