



महराजगंज, रायबरेली। शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 38 वर्षीय रामचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक रामचंद्र पुत्र कन्हैया लाल, निवासी कोटवा मदनिया, महराजगंज के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 1:55 बजे रामचंद्र मोटरसाइकिल से गिरकर महराजगंज दूध डेयरी के पास घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रेफर किए जाने के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल नहीं ले जा सके और वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में ही रहे।
शाम तक उपचार के दौरान रामचंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल से गिरने के कारण रामचंद्र के घायल होने की सूचना मिली थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।









