बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मुबारक, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस की मुस्तैदी और पुख्ता इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जुलूस।


महराजगंज/रायबरेली। बारावफात के मुबारक मौके पर बुधवार को महराजगंज-अटरेहटा कस्बे में अकीदतमंदों ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ जुलूस-ए-मुबारक निकाला। जुलूस कस्बे के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी तादाद में अकीदतमंदों की शिरकत से पूरा कस्बा धार्मिक सदाओं से गूंजता रहा।
इस मुबारक मौके पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा लोकप्रिय विधायक श्याम सुंदर भारती ने भी जुलूस-ए-मुबारक में शिरकत कर अकीदतमंदों को बारावफात की मुबारकबाद दी। विधायक के शामिल होने पर लोगों ने उनका इस्तकबाल किया। उन्होंने आपसी भाईचारे, मोहब्बत, अमन और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे मुबारक मौके समाज में एकता और इंसानियत का पैगाम देते हैं।
बारावफात को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी जगदीश यादव के साथ एसएसआई देवेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते रहे और जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी।
महराजगंज-अटरेहटा के अलावा सलेथू, हलोर, बल्ला, कोटवा मदनिया, मर्दानपुर, रसेहता और लोधवामऊ समेत आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी जुलूस में शामिल होकर लोगों की हौसला अफजाई की तथा कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक यह महाराजगंज क्षेत्र हमेशा आपसी सौहार्द बनाकर त्योहारों को मानता है सभी से अपील है कि एक दूसरे के गले मिल कर बारावफात के त्यौहार को मनाएं, हाजी जियाउल हक, मोहम्मद फारूक, मुस्ताक रायनी, लाल मनिहार, गुड्डू अली, अमजद, इम्तियाज अली और बाबू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी और पुख्ता इंतजामों के बीच जुलूस-ए-मुबारक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में अमन-ओ-अमान, आपसी मोहब्बत, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें