नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, आरोपी को भेजा गया जेल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। कोतवाली महराजगंज क्षेत्र के पूरे सधई मजरे अतरेहटा गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को साइकिल स्टैंड के पास से बरामद कर लिया। मामले में नामजद आरोपी रामकरन पुत्र रामबरन निवासी बदरे मजरे पहाड़पुर, थाना हरचंदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार घटना 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब तीन बजे की है। आरोप है कि किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो जानकारी मिली कि किशोरी साइकिल स्टैंड के पास मौजूद है और बाहर जाने की फिराक में थी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रामकरन को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में नामजद आरोपी रामकरन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें