नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने किया बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

महराजगंज/रायबरेली। थाना महराजगंज क्षेत्र के पूरे सधई मजरे अतरेहटा गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

 

तहरीर के मुताबिक घटना 19 अगस्त 2026 की दोपहर करीब तीन बजे की है। आरोप है कि एक युवक की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि किशोरी साइकिल स्टैंड के पास मौजूद है और बाहर जाने की तैयारी कर रही है।

 

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

 

थाना प्रभारी महराजगंज जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें