नगर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीसी रोड व नाली निर्माण का उद्घाटन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा किया गया।आर्य नगर में आद्या शंकर के मकान से मोनी बाबा सूरदास कुटी तक तथा रुद्र नगर में महादेई के मकान से केसरवानी के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही नगर के कई वार्डों में नाली निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि नगरवासियों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस मौके पर नामित सभासद विजय धीमान, सभासद नूरुल हसन, जमुना प्रसाद, रामकुमार यादव, धर्मेंद्र वर्मा, राजकुमारी, विनीत वैश्य, नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा समेत नगर के कई लोग मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें