गोण्डा में आज मंत्री आशीष पटेल का दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री एवं जनपद गोण्डा के प्रभारी मंत्री श्री आशीष पटेल बुधवार, 19 अगस्त को गोण्डा के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।कार्यक्रम के अनुसार मंत्री आशीष पटेल सुबह 9 बजे लखनऊ स्थित आवास से गोण्डा के लिए रवाना होंगे। करीब 11 बजे वह सर्किट हाउस गोण्डा पहुंचेंगे। इसके बाद 12 बजे तरबगंज तहसील क्षेत्र स्थित ऐली परसोली तटबंध पहुंचकर तटबंध का निरीक्षण करेंगे।।


यह भी पढ़ें

लगातार बारिश के चलते गोण्डा में स्कूलों में बच्चों का अवकाश घोषित https://hindlekhninews.com/archives/6175


दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक मंत्री तटबंध का निरीक्षण करने के साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे और जनसंवाद भी करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2:40 बजे से 3:40 बजे तक जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था, विकास कार्यों तथा बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

इसके बाद शाम 3:45 से 4:45 बजे तक मंत्री जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सर्किट हाउस सभागार में जिलाधिकारी, गोण्डा के आयोजन में होगी। कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शाम 5 बजे सर्किट हाउस से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे लखनऊ स्थित आवास पहुंचेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें