बेंगलुरु में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने युवक पर लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिकंदरपुर/चंदापुर। चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को कमरे में विवाहिता का शव मिला। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर निवासी श्वेता का करीब तीन वर्ष पहले विनेश के साथ प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु चले गए थे और वहीं रह रहे थे। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में श्वेता की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मौजूद मायके पक्ष के लोग बेंगलुरु पहुंचे। मृतका की मां छेदाना और भाई गौरव समेत अन्य परिजनों ने विनोद नाम के एक युवक पर श्वेता की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है। हालांकि आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर चंदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया।

चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें