

महराजगंज रायबरेली / महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज पोस्ट सलेथू गांव निवासी अजय पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान सिंह के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। बताया जा रहा है कि अजय पाल सिंह 12 अगस्त 2026 की रात घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।
काफी समय बीतने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसी बीच दिल्ली में रह रहा उनका पुत्र घर पहुंचा। पिता के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुत्र ने महराजगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और पिता की खोजबीन कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगाई।
परिजनों के अनुसार अजय पाल सिंह की काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोग संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं और पुलिस से भी जल्द से जल्द उनका पता लगाने की अपील की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर लापता व्यक्ति की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। अजय पाल सिंह के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







