महराजगंज रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में युवा शक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र – छात्राओं के द्वारा एक्ट के माध्यम से स्वयं से संकल्प लेकर अपने उद्देश्य को पूरा करने तथा समाज और देश में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए युवा शक्ति के महत्व और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा।
कार्यक्रम के अंत में आस्था, संध्या,दीपांशी,माही,आनंद, सूर्यकांत,कृति,सक्षम आदि छात्र – छात्राओं ने एक्ट के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्य करने, सामाजिक सद्भाव एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं। अनुशासन, शिक्षा, नवाचार, सकारात्मक सोच एवं मेहनत के माध्यम से युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह, उप – प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव,शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र -छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







