हसनपुर में जर्जर सड़क और टूटे ह्यूम पाइप से राहगीर परेशान, हादसों की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज (रायबरेली)। विकास खंड क्षेत्र के हसनपुर में बदहाल सड़क और जलभराव ने ग्रामीणों का जीवन दुभर कर दिया है। मुख्य रास्तों पर बने गहरे गड्ढे और टूटे पड़े ह्यूम पाइप लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, आशीष तिवारी, अतुल तिवारी व रामकृष्ण, शुभम शर्मा, पिंकू गुप्ता के घर के पास और आसपास सड़क की हालत अत्यंत दयनीय है। रास्ते के ह्यूम पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे जल निकासी ठप है और गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। बीते दिनों इसी मार्ग पर गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा पलट चुका है, वहीं आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पहले ही सूचित किया जा चुका है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण मरम्मत कार्य अटका हुआ है। उबकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण और नए ह्यूम पाइप लगवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अतुल कुमार तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, पिंकू गुप्ता और शुभम शर्मा आदि शामिल रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें