सावन के दूसरे सोमवार को दानेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को कस्बा स्थित सुविख्यात दानेश्वर मंदिर में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।

सावन माह शुरू होते ही दानेश्वर मंदिर में प्रतिदिन जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। वहीं दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित किए।

कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दानेश्वर मंदिर पहुंचे। भक्तों ने हवन-पूजन कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिसकर्मी लगातार मंदिर परिसर में भ्रमण करते रहे और श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें