डीजे संचालकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*महराजगंज /रायबरेली*पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई।*

*बैठक में डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक संचालक अपना बुकिंग रजिस्टर तैयार करेगा, जिसमें प्रत्येक कार्यक्रम की पूरी जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा। रजिस्टर में प्रविष्टि करने के बाद संबंधित बुकिंग की सूचना स्थानीय थाने को भी देनी होगी।*

*कोतवाली प्रभारी ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले तथा अश्लील एवं फूहड़ गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सड़क पर ले जाए जाने वाले डीजे की ऊंचाई शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखना अनिवार्य होगा।*

*उन्होंने चेतावनी दी कि शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी डीजे संचालकों से नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।*

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें