दहेज हत्या के मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज /रायबरेलीदहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में थाना महाराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, सास और ससुर शामिल हैं। पुलिस ने मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के मकरंदपुर मजरे जमुरावां निवासी विवाहिता मनीषा यादव (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था। इस संबंध में मृतका के पिता संत प्रसाद यादव निवासी पूरे देवरी मजरे ओया, थाना चंदापुर ने महाराजगंज थाने में तहरीर देकर पति, सास, ससुर समेत अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत महाराजगंज पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के नैया नाला स्थित सधई का पुरवा पुल के पास से वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव (ससुर), राजबहादुर (पति) तथा धीराजा (सास) निवासी मकरंदपुर मजरे जमुरावां, थाना महराजगंज शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई को थाना महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें