गोंडा, 4 अगस्त। घाघरा नदी के जलस्तर में मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक स्थिरता दर्ज की गई है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.980 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान (D.L. 106.070 मीटर) से 0.09 मीटर नीचे है। यहां जलस्तर का रुझान स्थिर (Steady) बना हुआ है।
वहीं, अयोध्या में नदी का जलस्तर 92.360 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से नीचे है। यहां भी जलस्तर का रुझान स्थिर बना हुआ है।घाघरा नदी में कुल जल प्रवाह 2,63,522 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें गिरिजा बैराज से 1,34,435 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,26,629 क्यूसेक तथा सरयू बैराज से 2,458 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल डिस्चार्ज का रुझान घटता हुआ (Receding) दर्ज किया गया है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि, तटीय क्षेत्रों में प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







