
महराजगंज/रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों को पुष्पांजलि देकर की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सब कारगिल विजय दिवस की 27वी वर्षगांठ मना रहे है। कारगिल विजय दिवस हमें देशभक्ति, साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के वीर सैनिकों के आदर्शों का अनुसरण करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा तेजस्वी के द्वारा देशभक्ति गीत व अदिति के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया तथा युगवीर सक्षम,अखंड,पुष्पेंद्र,शशांक , अंश आदि छात्रों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एस.एल. प्रजापति ,उप – प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव व अध्यापक – अध्यापिकाएं तथा छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








