समाजसेवी श्याम भवन सिंह चौहान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र के मऊ शर्की गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रिय व्यक्तित्व श्याम भवन सिंह चौहान का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वह बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर गए थे, जहां ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन स्तर कम होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें हेलीकॉप्टर से नीचे लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही शोकाकुल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, पत्रकार एवं अधिवक्ता पहुंचे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। श्याम भवन सिंह चौहान अपने सरल स्वभाव, समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। विधायक श्याम सुंदर भारतीय, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ‘दद्दू’ सहित अनेक गणमान्यों ने उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें