पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। थाना क्षेत्र के मुडू का पूरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, मुडू का पूरवा निवासी युवराज वहेलिया पुत्र राम कुमार ने थाना महराजगंज में दी गई तहरीर में बताया कि 28 मई 2026 की शाम करीब 8:50 बजे वह गांव में सजीवन वैश्य की दुकान के सामने मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही जावेद खान, इमरान, बबलू, दीपक और बाबुन वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडा और बेल्ट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे राज पुत्र हरिलाल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।मामले को गंभीरता से लेते हुए महराजगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें