मुख्य विकास अधिकारी ने मोहम्मदपुर गढ़वाल गौशाला का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 12 मार्च 2026।विकासखण्ड करनैलगंज की ग्राम पंचायत पाल्हापुर में “पंचायत उत्सव भवन” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गढ़वाल में संचालित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पानी, भूसा और हरे चारे की व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला में निरंतर पानी, भूसा और हरे चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गौवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई, जो क्रियाशील अवस्था में पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर मौजूद समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करें। साथ ही निरीक्षण की आख्या तैयार कर उसकी प्रगति रिपोर्ट के साथ आगामी बैठकों में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें