


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में चयनित जितेंद्र मिश्रा ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने चयन के लिए भगवान श्रीराम का आभार व्यक्त करने के साथ ही चयन समिति को भी धन्यवाद दिया।
जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बीते समय को भूलकर अब आगे की ओर बढ़ना चाहिए। आने वाले समय में बेहतर कार्य और अच्छे परिणाम की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि आगे सब अच्छा होगा।
उनके बयान के बाद राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी आगामी व्यवस्थाओं और कार्यों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि नए CEO के नेतृत्व में ट्रस्ट के प्रशासनिक और विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






