रक्षाबंधन पर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, जातिसूचक शब्द कहने की भी शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नजर मोहम्मद खां मजरे बरहुवा गांव में रक्षाबंधन की रात महिला से गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रीति पुत्री रामराज ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

पीड़िता के मुताबिक 28 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे परिवार के लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान बबलू पुत्र लतीफ खां और रायबरेली के जिलिया कोर्ट निवासी सलीम कथित रूप से नशे की हालत में उसके घर पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करने लगे।

 

आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे गांव छोड़कर चले जाने की धमकी दी गई।

 

घटना के बाद महिला और उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें