मुख्य रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, चारपाई पर मरीज ले जाने की मजबूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जलनिकासी के इंतजाम न होने से गांव का रास्ता बना मुसीबत, बारिश में बढ़ जाती है परेशानी।

बीमार को चारपाई पर लादकर पानी से होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग*

महराजगंज/रायबरेली। तहसील क्षेत्र के कोनी मजरे कमालपुर आवांडीह गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। रास्ते पर पानी जमा होने से जहां रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित है, वहीं आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव तक वाहन पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में किसी के बीमार पड़ने पर परिजन उसे चारपाई पर लादकर पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से मुख्य मार्ग तक ले जाने को मजबूर होते हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। पानी भरे रास्ते से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और रास्ते को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है। इस मौके पर महेश कुमार, नंदकिशोर, सुखराम, फूलचंद, रामकुमार सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें