

24 नवंबर को घोषित अवकाश की तिथि में बदलाव, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जारी किया आदेश
गोण्डा, 23 नवम्बर। श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि में उत्तर प्रदेश शासन ने बदलाव किया है। अब 24 नवंबर 2026 के स्थान पर सोमवार, 14 दिसंबर 2026 को कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। वर्ष 2026 की पूर्व घोषित अवकाश सूची में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर को कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश निर्धारित था, जिसे अब परिवर्तित कर 14 दिसंबर कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यकारी आदेश के अधीन अवकाश रहेगा। शासन की पूर्व में जारी अवकाश सूची के अन्य सभी प्रावधान यथावत लागू रहेंगे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।




