मदरसा बोर्ड परीक्षा-2027 के आवेदन शुरू, 15 दिसंबर तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 दिसंबर तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क, 17 दिसंबर तक मदरसा पोर्टल पर लॉक होंगे आवेदन

**गोण्डा, 23 नवंबर।** उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी एवं आलिम परीक्षा वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन के लिए परिषद ने समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत आवेदन और शुल्क जमा करने की अलग-अलग अंतिम तिथियां निर्धारित की गई हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि परीक्षा शुल्क राजकीय कोष में ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, मदरसों के प्रधानाचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर तथा संदेहास्पद डाटा सहित आवेदन पत्रों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा लॉक करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी संबंधित मदरसों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी परेशानी का सामना न

करना पड़े।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें