न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजनमहराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। साथ ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह, प्रधानाचार्य एसएल प्रजापति, उपप्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस पर उपस्थित लोगों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। छात्राओं बेनजीर और साक्षी ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा। इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व और योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा दी गई। साथ ही दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें